कोरोनावायरस के 6 नए लक्षण कौन से है ?| Symptoms of coronavirus(covid-19)
हम जानते हैं कि को covid-19 दुनिया में कहर बरपा रखा है और जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है। वैसे-वैसे हमें नई जानकारियां मिल रही हैं। इसी नई जानकारी में 6 नए लक्षण पाए गए हैं जो कि यूएस के सेंटर्स फॉर डीसीज कन्ट्रोल एंड प्रिवेन्शन (centres for disease control and prevention )(CDC) द्वारा दिया गया है।
CDC की नयी जानकारियाँ
आप जानते हैं कि USA में बीमारियों के ऊपर रिसर्च करने के लिए सबसे अग्रणी संस्थान है CDC। अमेरिका में बीमारी के बारे में कोई भी ऑफिशियल इंफॉर्मेशन होती है तो वह CDC देता है| आप यह भी कह सकते हैं कि CDC का महत्व WHO के बराबर है या इस वक्त मैं यह भी कह सकता हूं कि सीडीसी के पास WHO से ज्यादा जानकारी उपलब्ध है। क्योंकि अमेरिका में 10 लाख से ज्यादा केसेस है जिसके कारण ज्यादा रिसर्च हो पाई है और ज्यादा डाटा भी उपलब्ध है। और CDC की रिसर्च सुविधा दुनिया में सबसे अच्छी है। CDC का कार्यालय अटलांटा में है।
नये लक्षण
हाल ही में सीडीसी ने लक्षण की लिस्ट को अपडेट किया है जिसमें रिसर्च में कुछ नए लक्षण पाए गए है। CDC ने लक्षण की लिस्ट में बहुत बदलाव किए हैं। यह बदलाव इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि अब WHO और CDC के लक्षण की लिस्ट में बहुत ज्यादा फर्क आ गया है।
26 अप्रैल तक सीडीसी ने अपनी वेबसाइट पर आधिकारिक तौर पर यह कहा था कि covid 19 के केवल 3 लक्षण पाए गए हैं। जो कि बुखार खांसी और सांस लेने में तकलीफ है।
लेकिन 27 अप्रैल को सीडीसी ने लक्षणों में कुछ बदलाव किए हैं जिसमें छह नए लक्षण पाए गए हैं।
ठंड लगना
ठंडे लगने से लगातार कांपना
मांसपेशियों में दर्द
सिरदर्द
गले मे खरास
गंध व स्वाद का न आना
इन लक्षणों को मिलाकर कुल 9 लक्षण सीडीसी ने जारी किए हैं। covid 19 के सारे लक्षण आपको वायरस से संक्रमित होने के बाद दो से14 दिन के बीच में देख सकते हैं।
सबसे अलग बात यह है कि CDC अब भी बहती नाक,छींकना और थकान को covid 19 के लक्षण नहीं मानता है। अगर आप केवल इस लक्षणों के साथ अमेरिका में हॉस्पिटल जाएंगे तो आपका टेस्ट नहीं होगा।
CDC ने ये भी दावा किया है कि इन लक्षण केअलावा दुनिया में और भी लक्षण हो सकते हैं जिससे सीडीसी इनकार नहीं कर सकता।
WHO और CDC के जारी किये गए लक्षणो में फर्क
दूसरी ओर डब्ल्यूएचओ क्या कहता है इन लक्षणों के बारे में तो डब्ल्यूएचओ के अनुसार सबसे आम लक्षण है।
बुखार ,थकान, सूखी खांसी, सांस लेने में तकलीफ ,गले में खराश आदि।
तो डब्ल्यूएचओ और CDC के जारी किए गए लक्षणों में कुछ फर्क आ गए हैं। लेकिन मुझे लगता है कि आने वाले कुछ हफ्तों में डब्ल्यूएचओ भी अपनी वेबसाइट को अधिकारिक तौर पर अपडेट करेगा।
WHO की स्टडी
डब्ल्यूएचओ ने एक स्टडी करवाई थी जो फरवरी में हुई थी। इसमें 56000 केसेस के ऊपर रिसर्च हुई थी जो कि चाइना में हुई थी।
इस रिसर्च में यह स्टडी की गई कि कितने मरीजों को कौन से लक्षण हैं ?



Comments
Post a Comment