अगर covid-19 की वैक्सीन नहीं आयी तो क्या होगा?



WHO ने और भारत के स्वास्थ मंत्रालय ने भी कहा है की हमे इस वायरस के साथ जीना सीखना होगा।
6 मई तक COVID-19 के 95 वैक्सीन के ऊपर ट्रायल चल रहे है। उनमे से कुछ ह्यूमन ट्रायल (HUMAN TRIAL ) तक पहुंच गए है। और कुछ एनिमल ट्रायल तक पहुंचे है।
5 मई को एक न्यूज़ आयी थी की PFIZEN नाम की कंपनी जो दुनिया की सबसे बड़ी फार्मासुटिकल (pharmaceutical) कंपनी है जिसने अपना ह्यूमन ट्रायल चालू कर दिया था। और ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी ने कहा है की सितम्बर तक वो ट्रायल ख़त्म करके उसे बनाना भी शरू कर देंगे अगर वैक्सीन आखिरी
चरण में सफल रही तो। अमेरिका, इंग्लैंड, जर्मनी, कई देश है जहा वैक्सीन के ट्रायल चल रहे है।
मानव इतिहास में वैक्सीन बीमारियों से लड़ने के लिए सबसे कारगर हथियार है। वैक्सीन का जन्म एक तरह से 200 साल पहले हुआ था।
WHO के आंकड़ों केअनुसार हर साल 205 मिलियन बच्चो की जान बचती है वैक्सीन से।
21वी सदी के उपकरण बहुत ही ज्यादा विकसित हो गए है वैक्सीन बनाने के लिए 20वी सदी की तुलना में। जिसके कारण वैक्सीन वैक्सीन तेजी से बननी चाहिए क्योकि हम जीनोमिक्स(genomics) में बहुत तरक्की कर चुके है।
इस समय ग्लोबल कोआर्डिनेशन (GLOBAL COORDINATION) में कुछ सुधर हुआ है जिसका उदारण यह है की चीन के साइंटिस्ट ने 10 या 11 जनवरी को COVID-19 का जो जीन सीक्वेंस (ZEAN SEQUENCE) है उसे डिकोड कर लिया था और उसे सर्वजनिक उपलब्ध करा दिया था तभी से दुनिया भर वैज्ञानिक उसी सीक्वेंस (SEQUENCE) पर काम कर रहे है वैक्सीन बनाने के लिए। तो ये सारी प्रक्रिया बहुत तेजी से हुआ। दिसम्बर में वायरस आया और जनवरी में वैक्सीन पर काम शुरू हो गया। लेकिन आज भी वैक्सीन बनाना महॅगा,लम्बा और जोखिम भरी प्रक्रिया है।
COVID-19 की वैक्सीन जल्दी बनाने के लिए कुछ कम्पनीया तो जानवरो के ऊपर जो प्रयोग है उसे छोड़कर सीधे मनुष्यो पर प्रयोग शुरू कर रहे है। लेकिन यह तरीका सिर्फ कुछ महीने ही काम कर सकते है।

बाद भी फेल हुई कुछ वैक्सीन ?

कई चरण पास करने के बाद और सरकार से मंजूरी के बाद जब जनता पैर वैक्सीन का इस्तेमाल किया जाता है तो हमे यह पता नहीं रहता की वैक्सीन सफल रहेगी या असफल।
इसका नया उदाहरण है डेंगू की वैक्सीन। 2015 के अंत में यह वैक्सीन आयी थी, मानव जाति के इतिहास में पहली बार डेंगू की वैक्सीन बनाई गयी। जिसे फ्रांस की कंपनी सनोफी (SANOFI) ने बनाया था। लेकिन जब इस वैक्सीन को फिलीपींस में लोगो पर लगाया गया तो इसके भयानक परिणाम आये इस वैक्सीन ने बीमारी को और बड़ा दिया।

जिससे हमे यह पता चला की इतने ट्रायल के बाद भी हमे पता नहीं की वैक्सीन सफल होगी की नहीं। तो हमे दिमागी तौर पर इस बात के लिए तैयार रहना होगा की शायद कोई वैक्सीन तैयार न हो। क्योकि सबसे कम समय में वैक्सीन बनाने का रिकॉर्ड शायद चार साल है।
एक नया उदाहरण है SARS जिसने 2003 में पूरी दुनिया को डरा दिया था क्योकि उसकी मृत्यु-संख्या (mortality rate ) बहुत ज्यादा थी, उसमे जितने लोग बीमार हुए उसमे से 10% लोगो की मृत्यु हो गयी। और जो वाइरस 2003 में आया और आज 2020 में उसकी वैक्सीन नहीं आयी यानि 17 साल बीत  गए लेकिन वैक्सीन नहीं आयी। 

WHO के सीनियर डॉक्टर ने चेताया ?


WHO के सबसे सीनियर डॉक्टर डॉ. डेविड नाबरो ने चेताया है की दुनिया को यह भी सोच के रखना चाहिए की शायद वैक्सीन बने ही न। या फिर 10 से 15 साल भी लग सकते है वैक्सीन बनने में। हम 18 महीने में वैक्सीन आ जाएगी इसलिए मान क्योकि यह समय anthony fauci, जो की अमेरिका के सबसे बड़े सीनियर इन्फेक्शन डिसीस के एक्सपर्ट है, उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था। तभी लोग मानने लगे है की 18 महीने में वैक्सीन आ जाएगी। लेकिन यह जरुरी नहीं है की 18 महीने में वैक्सीन आ ही जाएगी।

इसका उदाहरण है HIV, जब 1983 में HIV का संक्रमण लोगो में पता चला तो USA ने तब भी बोले दिया था की 18 महीने में वैक्सीन आ जाएगी लेकिन आज 4 दशक बीत गए HIV की कोई भी वैक्सीन नहीं आयी और इससे 32 मिलियन लोग मरे भी गए है।

19वी सदी सबसे बड़ी बीमारी मालेरिया जिसके कारण हर साल लगभग 23 मिलियन लोग बीमार पड़ते है और 4 लाख लोगो की मृत्यु हो जाती है। इस बीमारी को हम 20 साल से जानते है लेकिन आज तक वैक्सीन नहीं बना पाए। कई सारी बीमारिया है जिनकी वैक्सीन नहीं बनी आप WHO की वेबसाइट पर जाकर देख सकते है।

वैक्सीन बनाने में दिक्कत क्यों आ रही है ?

वैक्सीन बनाने में दिक्कत इसलिए आ रही है क्योकि वाइरस अपने आप को बहुत जल्दी बदल (mutate) कर लेता है। जिसका उदाहरण है इन्फ्लुएंजा (influenza), ये एक या दो महीने या साल भर में अपने आप को बदल लेता है।

अगर कोरोनावायरस की वैक्सीन नही आयी तो क्या होगा ?

  • इसके लिए हमें मेन्टली तैयार रहना होगा क्योकि हमारा जीवन पूरी तरह से बदल जायेगा। हमे क्या सावधानिया बरतनी चाहिए उसे सीखना होगा।
  • गर्मियों में कोरोनावायरस का असर कम हो जायेगा लेकिन सर्दियों में इसका असर फिर से बढ़ जायेगा सेकंड वेव, थर्ड वेव आएगी। फिर से शहरो को बंद करना पड़ेगा। 
  • फिर से धीरे-धीरे शहर खुलेंगे लेकिन इसका मतलब यह नहीं की वो फिर से नहीं बंद होंगे। इसका एक उदाहरण  चीन के कुछ शहर है जो खुलने के बाद फिर से वायरस की चपेट में आ गए और उन्हें फिर से बंद करना पड़ा। 
  • इस वायरस को तभी रोका जा सकता है जब लोगो में हार्ट इम्युनिटी आ जाएगी। तो शायद दो या तीन साल में फिर से शहर नार्मल हो जाये। 






Comments